पोर्ट लुईस (मारीशस)। अमर उजाला गोरखपुर के संपादक प्रभात और वरिष्ठ पत्रकार डा. गिरीश रंजन तिवारी को यहां हिंदी पत्रकारिता में रचनात्मक योगदान के लिए मारीशस के संस्कृति मंत्री मुकेश्वर चुनी ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी भूषण सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम आधारशिला विश्व हिंदी मिशन तथा मारीशस के संस्कृति एवं कला मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
इस मौके पर पत्रकार दीप भट्ट को फिल्म पत्रकारिता और पुस्तक लेखन के लिए श्री चुनी ने हिंदी सेवी सम्मान भी प्रदान किया। आधारशिला की ओर से चुनी, रामदेव धुरंधर सहित अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया।
भड़ास तक सूचनाएं, खबरें पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें.






