Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

कमजोर हो गई हैं बरेली में हिंदुस्‍तानियों की नजर, खबर रिपीट

हिन्दुस्तान अखबार में लगता है कि लोगों की आंखों ने काम करना बन्द कर दिया है या फिर प्रबंधन ने अंधों की भर्ती कर ली है। अब छोटी-मोटी गलती तो आम बात है लेकिन हिन्दुस्तान बदायूं का संस्करण बड़ी गलतियों के लिए पहचाना जाने लगा है। कोढ़ में खाज बरेली वाले कर देते हैं। ताजा वाकया हिन्दुस्तान बदायूं के 31 दिसम्बर-11 के संस्करण का है।

हिन्दुस्तान अखबार में लगता है कि लोगों की आंखों ने काम करना बन्द कर दिया है या फिर प्रबंधन ने अंधों की भर्ती कर ली है। अब छोटी-मोटी गलती तो आम बात है लेकिन हिन्दुस्तान बदायूं का संस्करण बड़ी गलतियों के लिए पहचाना जाने लगा है। कोढ़ में खाज बरेली वाले कर देते हैं। ताजा वाकया हिन्दुस्तान बदायूं के 31 दिसम्बर-11 के संस्करण का है।

इसमें पेज तीन पर बीते साल का विदाई देते हुए आठ कॉलम की एक खबर लगाई गई है। हेडिंग है- 'कछला पुल से मिली वर्ष 2011 की सबसे बड़ी खुशी'। इस खबर के साथ दो खबरें संक्षेप की लगी है। मजे की बात यह है कि इस खबर को ही पेज पांच का भी लीड बना दिया गया है। संक्षेप वाली खबरें भी रिपीट कर दी गई है। बस हेडिंग थोड़ा सा अलग है- 'कछला पुल वर्ष 2011 की सबसे बड़ी उपलब्धि' यानी हेडिंग में मामूली सा फेरबदल करके दो पेजों पर एक सी खबरें लगा दी गईं और किसी ने नहीं देखा। न तो डेस्क वाले ने न पेजीनेटर ने और न ही एनई ने। यानी 'हर शाख पे उल्लू बैठा है'। जिसने भी सुबह अखबार खोला वह हिन्दुस्तान की इस रिपीटेशन वाली बेवकूफी पर हंसे बगैर नहीं रह सका। आप भी देखिये दोनों खबरों की कटिंग…

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...