एक मेल के जरिए भड़ास को सूचित किया गया है कि कई अखबारों में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे टी. ब्रजेश अब एक न्यूज पोर्टल के संपादक बने हैं. बताया गया है कि देश का एक बड़ा मीडिया हाउस अंग्रेजी और हिंदी में न्यूज़ पोर्टल ला रहा है जिसका नाम है ''न्यूज़ रूम पोस्ट''. यह अगले सप्ताह लांच होगा. टी. ब्रजेश क्रोनिकल, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. न्यूज पोर्टल का आफिस नॉएडा सेक्टर 2 में है.
अमर उजाला, जम्मू से हिमांशु शेखर ने इस्तीफा दे दिया है. वह सब एडिटर तैनात के बतौर कार्यरत थे. वे अब राजस्थान पत्रिका, जयपुर से जुड़ गए हैं जहां उन्हें सीनियर सब एडिटर बनाया गया है.
मेरठ के जर्नलिस्ट कुलदीप त्यागी ने अपने एफबी वॉल पर अपनी नई पारी के बारे में ऐलान किया है. कुलदीप अभी तक जनवाणी, मेरठ में सेवारत थे. अब वे न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' के हिस्से हो गए हैं. कुलदीप पिछले नौ वर्षों से मीडिया में हैं.
हरिभूमि में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत सतीश श्रीवास्तव अब दैनिक जागरण, नोएडा से जुड़ गए हैं. वे यहां भी न्यूज एडिटर बनाए गए हैं. सतीश दैनिक भास्कर, पंजाब में भी काम कर चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





