Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदी के न्यूज चैनल कुछ ज्यादा ही पगलाए हुए नजर आ रहे हैं

: उन्नाव के डौंडिया खेडा से जारी है पीपली लाइव–2 : यूपी के उन्नाव जिले के डौंडिया खेडा गांव में पीपली लाइव जैसा माहौल बना हुआ है। साधु शोभन सरकार के सपने की हकीकत को जांचने के लिए तमाम सरकारी मशीनरी काम में जुट गई है, खुदाई शुरू हो चुकी है। एएसआई के अधिकारियों के अनुसार परिणाम आने में करीब एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा। शासन नें गांव में धारा 144 लागू कर दी है। लेकिन, महत्वपूर्ण बात है घटना के प्रति मीडिया का नजरिया और व्यवहार। चौबीस घंटे बड़बड़ाने वाले खबरिय चैनलों पर 1000 टन सोने की खुदाई का लाइव कवरेज आमिर खान द्वारा बनाई गई फिल्म पीपली लाइव स्टाइल में जारी है।

: उन्नाव के डौंडिया खेडा से जारी है पीपली लाइव–2 : यूपी के उन्नाव जिले के डौंडिया खेडा गांव में पीपली लाइव जैसा माहौल बना हुआ है। साधु शोभन सरकार के सपने की हकीकत को जांचने के लिए तमाम सरकारी मशीनरी काम में जुट गई है, खुदाई शुरू हो चुकी है। एएसआई के अधिकारियों के अनुसार परिणाम आने में करीब एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा। शासन नें गांव में धारा 144 लागू कर दी है। लेकिन, महत्वपूर्ण बात है घटना के प्रति मीडिया का नजरिया और व्यवहार। चौबीस घंटे बड़बड़ाने वाले खबरिय चैनलों पर 1000 टन सोने की खुदाई का लाइव कवरेज आमिर खान द्वारा बनाई गई फिल्म पीपली लाइव स्टाइल में जारी है।

एएसआई की टीम द्वारा की गई बैरीकैटिंग के बाहर दर्जनों की संख्या में ओबी वैन डटी हुई हैं। खुदाई स्थल पर खडे रिपोर्टर पलपल की जानकारी दे रहे हैं। टीवी स्टूडियो में पैनल चर्चाएं जारी हैं। पैनल में एक धार्मिक गुरू, ज्योतिषाचार्य, एएसआई के पूर्व आधिकारियों, गांव प्रधान, मनोवैज्ञानिक आदि को बुलाया बैठाया जा रहा है। रोजना, एंकर पैनल में बैठे लोगों से घुमा-फिराकर उन्हीं सवालों को पूछ रही है। अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही प्रकार के चैनलों पर खबर पर महाकवरेज जारी है। हिंदी के चैनल कुछ हद से ज्यादा ही पगलाए हुए नजर आ रहे हैं। एक चैनल दिखा रहा है – पल पल की खबर देखिए, पिछले ढाई घंटे की खुदाई में क्या-क्या हुआ। एक चैनल, एक हजार टन सोना निकलने के बाद भारत की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण कर रहा है।

एक अन्य चैनल गांव और जिले के लोगों द्वारा देखे जा रहे खुदाई उपरांत विकास के सपनों को दिखा रहा है। इस पीपली लाइव महाकवरेज को जारी रखते हुए कुछ चैनल अपने आप को अलग व बौद्धिक दिखाने की कोशिश में चिन्ह् पूजा स्वरूप सपने के आधार पर की जा रही खुदाई पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। लेकिन, वे भी इस टीआरपी की जारी खुदाई में पिछडाने नहीं चाहते हैं।

खुदाई वाली जगह पर लगे हुए मेले व खाने की दुकानों को भी पीपली लाईव स्टाइल में बडी रोचकता के साथ दिखाया जा रहा है। कैमरे से ही जलेबी और समोसों की खुशबू को दर्शकों तक पहुंचाने का कोशिश की जारी है। टीवी पत्रकारिता के तमाम धुरंधर पक्ष-विपक्ष में जारी बहसों में चाव से हिस्सा लेते दिखाई दे रहे है। सोने के लिए जारी खुदाई में क्या निकलेगा क्या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा। लेकिन, यदि ऐतिहासिक स्थल की खुदाई हो ही रही है तो इतिहास से जुडी महत्वपूर्ण चीजों के मिलने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। शायद, भारत के भाग्य से सोना ही मिल जाए। लेकिन यदि सोना नहीं भी मिला तो, यह तो पूर्ण विश्वास से कहा ही जा सकता है कि आमिर खान को पीपली लाइव-2 बनाने का आइडिया तो मिल ही गया होगा।

आशीष कुमार

रिसर्च स्कॉलर
पत्रकारिता एवं जनसंचार
09414400108


संबंधित अन्य आलेखों / विश्लेषणों के लिए यहां क्लिक करें:

पीपली लाइव-2

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...