'न्यूज़ एक्सप्रेस' चैनल ने फ़ैसला किया है कि एक खबर के चलते देश के करोड़ों दर्शकों को दूसरी कई ज़रूरी ख़बरों से दूर नहीं रखा जा सकता है. इस बारे में न्यूज एक्सप्रेस चैनल के हेड निशांत चतुर्वेदी ने भड़ास4मीडिया को बताया कि ख़बरों को लेकर भले ही फिल्म तक में न्यूज़ चैनलों का मजाक उड़ाया गया हो लेकिन हम मीडिया को मजाक नहीं बनने देंगे.
निशांत ने कहा- माना कि खजाने का मिलना देश के लिए ज़रूरी है लेकिन जो ख़बरों का खजाना है उसकी अनदेखी हम किसी भी क़ीमत पर नहीं कर सकते, और इसीलिए हम अपने दर्शकों को उन ख़बरों से रुबरू कराते रहेंगे ताकि सोने की चमक के आगे ख़बरों की चमक फीकी नहीं पड़े. न्यूज़ एक्सप्रेस के लिए हर ख़बर जरूरी है… न्यूज़ एक्सप्रेस मानता है उन्नाव का खज़ाना देश के लिए जरूरी है… मगर उससे ज्यादा जरूरी है खबरों के खज़ाने को दर्शकों के सामने रखना. न्यूज एक्सप्रेस ने अपने स्टैंड का प्रसारण चैनल पर भी किया है, जिसे आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं..
https://www.youtube.com/watch?v=xNrhYs_urz4
संबंधित अन्य आलेखों / विश्लेषणों के लिए यहां क्लिक करें:





