नई दुनिया, इंदौर से खबर है कि रीजनल टीम से दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इनके नाम हैं अंकुर उपाध्याय और दिनेश शर्मा. अंकुर ने पत्रिका, इंदौर के साथ नई पारी की शुरुआत की है. दिनेश अभी नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. दिनेश भी जल्द ही किसी बड़े बैनर से जुड़ने वाले हैं. नए माहौल में लोग खुद को एडजस्ट नहीं कर पा रहे इसलिए इस्तीफों का सिलसिला जारी है. सिटी डेस्क से भी जल्द ही कुछ इस्तीफे होने की संभावना है.
साधना न्यूज से सूचना है कि बिहार-झारखंड चैनल के एंकर हेड कुंदन जमइयार ने इस्तीफा दे दिया है. उनके 4 रीयल न्यूज चैनल से जुड़ने की सूचना है. इसके पहले भी साधना से कई एंकरों ने इस्तीफा देकर दूसरे चैनलों का दामन थाम लिया. ऐसा साधना में खराब माहौल और पैसे कम मिलने के चलते हो रहा है.
भड़ास को सूचनाएं [email protected] पर मेल करके दी जा सकती है. मेल भेजने वाले का नाम पता पहचान हर हाल में गोपनीय रखा जाएगा.





