नवभारत टाइम्स, गुड़गांव में पिछले 15 साल से कार्यरत सीनियर पत्रकार बीपी पाण्डे को अचानक निकाल दिया गया। बताया जाता है कि पिछले कई सालों से बीपी पांडे और नभाटा के ब्यूरो चीफ के बीच आपसी खीचतान चल रही थी। बीपी पाण्डे को एनबीटी के संपादक राम कृपाल का करीबी माना जाता है. यही वजह है कि बीपी पाण्डे पर ब्यूरो हावी नहीं हो पा रहे थे.
लेकिन अब राम कृपाल जी को भी ग्रुप ने साइड कर दिया और जिसका सीधा फायदा ब्यूरो प्रमुख ने उठाया और पाण्डे को बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब ब्यूरो प्रमुख का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि उन्हें रोकने टोकने वाले नहीं रहे. गुड़गांव में नवभारत टाइम्स 15 जुलाई 2010 को लांच हुआ था और ब्यूरो की तानाशाही के चलते एनबीटी के कई रिपोर्टर दीपक अहूजा, अनिल भारद्वाज, बलराज दायमा, हरेंद्र नागर, राम खटाना, संदीप दूबे, भगवत प्रसाद आदि नवभारत छोडकर चले गए.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





