Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

जौनपुर

पत्रकारिता के मास्टरों-छात्रों ने भी हिंदी न्यूज चैनलों को उनके हाइपर रवैये पर खरी-खोटी सुनाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में देश के लिए कौतुहल का केंद्र बना उन्नाव जिले के डौडिया खेड़ा गांव में हो रही महाखजाने की खुदाई पर चर्चा आयोजित की गई। इसमें खजाने की खुदाई को लेकर हुए घटना क्रम पर छात्रों और शिक्षकों ने अपने विचार रखे। कौतुहल के पीछे एक साधु के सपने की सत्यता पर भी सवाल उठाए गए।

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में देश के लिए कौतुहल का केंद्र बना उन्नाव जिले के डौडिया खेड़ा गांव में हो रही महाखजाने की खुदाई पर चर्चा आयोजित की गई। इसमें खजाने की खुदाई को लेकर हुए घटना क्रम पर छात्रों और शिक्षकों ने अपने विचार रखे। कौतुहल के पीछे एक साधु के सपने की सत्यता पर भी सवाल उठाए गए।

प्राध्यापक डॉ अवध बिहारी सिंह ने कहा कि आज आम आदमी के सपनों की किसी को चिंता नहीं है दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में उसकी पूरी जिंदगी बीत जा रही है।एक तरफ किसी 'बाबा' की काली करतूतों को मीडिया उजागर कर रहा है वही दूसरी तरफ एक बाबा के सपने को इतनी जगह दे रहा है। टी आर पी बढाने के चक्कर में मीडिया महत्वपूर्ण मुद्दों को दर किनार कर रही है जो देश के लिए शुभ संकेत नहीं है।

प्राध्यापक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि आज हम जिस वैज्ञानिक युग में जी रहे है उसमें किसी बाबा के सपने को इतना महिमामंडित करने की जरूरत नहीं है। आज पूरे देश की निगाह सोने पर टिकी हुई हैं सोना मिलने के पहले ही बवाल मचा हुआ है। भारत के इतिहास में यह जो अध्याय जुड़ेगा वह बहुत सारे प्रश्न समय समय पर उठाता रहेगा।यह भी सोचने वाली बात है कि यदि खुदाई में सोना नहीं मिला तो जगहँसाई से कैसे बचा जायेगा।

मीडिया और महाखजाने की खुदाई पर अपनी बात रखते हुए प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि किसी बाबा के सपने की सत्यता को परखे बिना सरकार को इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने जिस भारत को विश्व गुरु बनने की बात की थी खुदाई के बाद यदि सोना नहीं निकला तो हमारे देश की आस्था और आध्यात्मिकता पर प्रश्न चिन्ह लग जायेगा। सरकार को अगर लग रहा था कि यहाँ सोना है तो ड्रिल कराकर उसकी वास्तविकता का पता लगा लेना चाहिए था। आज पूरे विश्व की निगाह डौडिया खेड़ा गांव की महा खुदाई पर टिकी है। छात्र अबू तल्हा, हसन इमाम, श्रीवेश यादव, अमित कुमार, राजेश यादव, श्वेता मिश्रा ने वैज्ञानिक युग में इस तरह की घटनाओं को अप्रासंगिक बताया। संचालन छात्र आशीष सिंह ने किया।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...