Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सतीश के. सिंह होंगे सहारा ग्रुप के ‘समय’ न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ, नोएडा मुख्यालय में आफिस बनना शुरू

सहारा मीडिया टीवी नेटवर्क से एक बडी खबर यह आ रही है कि सतीश के. सिंह सहारा ग्रुप के एडीटर इन चीफ की हैसियत से ज्वाइन करने वाले हैं. चैनल के अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक सतीश के. सिंह की ज्वाइनिंग एक या दो दिन में किसी भी समय हो सकती है. बताया जा रहा है कि सहाराश्री ने सतीश के. सिंह के नाम पर एडिटर इन चीफ के लिये अपनी मुहर लगा दी है. इसी आधार पर नोयडा आफिस में उनके लिये केबिन तैयार किया जाना शुरू कर दिया गया है. सतीश के. सिंह जिस आफिस में बैठेंगे उसकी फिनिशिंग बड़े स्तर पर की जा रही है.

सहारा मीडिया टीवी नेटवर्क से एक बडी खबर यह आ रही है कि सतीश के. सिंह सहारा ग्रुप के एडीटर इन चीफ की हैसियत से ज्वाइन करने वाले हैं. चैनल के अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक सतीश के. सिंह की ज्वाइनिंग एक या दो दिन में किसी भी समय हो सकती है. बताया जा रहा है कि सहाराश्री ने सतीश के. सिंह के नाम पर एडिटर इन चीफ के लिये अपनी मुहर लगा दी है. इसी आधार पर नोयडा आफिस में उनके लिये केबिन तैयार किया जाना शुरू कर दिया गया है. सतीश के. सिंह जिस आफिस में बैठेंगे उसकी फिनिशिंग बड़े स्तर पर की जा रही है.

सहारा से जुड़े पुष्ट सूत्रों का दावा है कि 24000 करोड रुपये के मामले में सहाराश्री किसी ऐसी मीडिया हस्ती को चाह रहे हैं जिसकी पकड़ पीएमओ में ठीकठाक लेवल पर हो और इसका लाभ भी सहाराश्री को मिल सके. अभी तक 24000 करोड़ रुपये देनदारी वाले प्रकरण में सहारा को कोई लाभ हासिल नहीं हो सका है. इसी कारण खुद सहाराश्री ऐसे मीडियामैन की तलाश में थे जिसकी पैठ पीएमओ में अंदरखाने में हो.

सतीश के. सिंह मीडिया के पुराने और पके हुये खिलाडी माने जाते हैं. सतीश लंबे समय तक जी न्यूज में रहे हैं. उन्हें साइडलाइन कर बाद में सुधीर चौधरी को जी न्यूज में ले आया गया तब सतीश ने लाइव इंडिया की कमान संभाली. लाइव इंडिया के बाद सतीश ने नवीन जिंदल और मंतग सिंह के पाजिटिव मीडिया नेटवर्क में नई पारी शुरू की पर यहां देर तक चल नहीं पाए. उनकी बहुत जल्दी विदाई हो गयी.

सहारा मीडिया टीवी नेटवर्क ने 16 सितंबर को अपने ग्रुप के सभी न्यूज चैनलों के नामों को बदल करके 'सहारा समय' की जगह 'समय' कर लिया. वैसे नेशनल चैनल का नाम पहले से ही 'समय' था लेकिन अब रीजनल न्यूज चैनलों का नाम भी 'समय' कर दिया गया है. चैनल का नाम बदलने के साथ ही सभी इलाकाई न्यूज चैनलों के लुक को भी बदल दिया गया है. सभी रिपोर्टरों और फील्ड रिपोर्टरों को नए नाम वाली चैनल आईडी दी जा चुकी है. इसी बीच राष्ट्रीय सहारा अखबार की प्रिंट लाइन से सहाराश्री के छोटे भाई जयब्रत राय और सहाराश्री के बेटे सुशांतो राय का भी नाम हटा दिया गया है. ज्ञात हो कि सहारा समूह की सहायक कंपनी सहारा हाउसिंग के 24000 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामला अभी जोरशोर से चल रहा है. (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...