प्रतापगढ़। पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने की मां के सर्मथन में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान बालीवुड पहुंचा। प्रसिद्ध निर्देशक एवं कामेडियन सतीश कौशिक ने प्रथम हस्ताक्षर कर अभियान को सर्मथन प्रदान किया। उन्होनें कहा कि वह एक्ट बनाए जाने का सर्मथन करते हैं ताकि पत्रकारों की लेखनी निडरता और निष्पक्षता से चलती रहे। अभिनेता शरमन जोशी, अभिनेत्री मीरा चोपड़ा, माही गिल, एहसान कुरैशी, प्रसिद्व मेकअप मैन राहुल शिन्दे, सेलिब्रिटी फूड मैनेजर राजू खान, सहित तमाम फ़िल्मों से जुड़े लोगों नें अभियान को सर्मथन दिया।

इस अवसर पर इन्डिया टी.वी की सुनीता त्रिपाठी, न्यूज़ एक्सप्रेस के ईशान वर्मा, रिलायन्स ब्राड कास्ट की उषा मालासी, मूवी टाकीज़ के अली अशरफ़, ज़ी न्यूज़ की हिमंाशी वर्मा, न्यूज़ हेल्प लाईन के नसीम, कम्पलीट सिनेमा के इरफ़ान ख़ान आदि मीडियाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभियान के राष्ट्रीय संयोजक असद आब्दी एवं धन्यवाद अजय पाणडेय ने ज्ञापित किया। समिति के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, संतोष सिंह, मतेन्द्र किर्ती सहित तमाम लोगों ने सहभागिता निभाई।






