Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार सतीश मोदी सुसाइड मामले में डीएसपी सहित नौ पर केस दर्ज

डबवाली (सिरसा) : पत्रकार सतीश मोदी आत्महत्या मामले में पंजाब पुलिस ने आठ माह बाद हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी, चार पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 17 फरवरी 2013 को बठिंडा में रेलवे स्टेशन के पास डबवाली निवासी पत्रकार सतीश मोदी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पेंट की जेब से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसके अतिरिक्त एक अन्य जेब से सुसाइड नोट की एक फोटो कॉपी और सात-आठ रसीद बरामद हुई थी। जिन्हें पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था।

मामले की जांच कर रहे कोतवाली बठिंडा के बलजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई थी। मृतक के बेटे अरुण कुमार की लिखित शिकायत मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश मोदी की जहर से मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं एफएसएल मोहाली से भी रिपोर्ट मिली है। सुसाइड नोट की लिखावट सतीश मोदी की है। रिपोर्टों और लीगल एडवाइजर की सलाह के बाद हरियाणा पुलिस के डीएसपी पूर्ण चंद पवार, इंस्पेक्टर रवि खुंड़िया, एसआई अनिल कुमार, एचसी प्रीतम सिंह, दीपक गर्ग, अशोक कुमार, नरेश कुमार, राजिंद्र और अजय के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में सतीश मोदी ने लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके लिए� दीपक, अशोक, नरेश पुत्र रोशन लाल, अजय, राजिंद्र पुत्र गोपी राम, एचसी प्रीतम सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसएचओ रवि कुमार खुड़िया और डीएसपी पूर्ण चंद पवार जिम्मेदार हैं। इन लोगों ने उसके परिवार का जीवन नरक बना दिया। मेरे बच्चों को अपराधी बनाकर उनका भविष्य अंधकार में डाल दिया है। उसकी मौत के बाद ये नौ लोग उसके परिवार के खिलाफ झूठे षड्यंत्र रच सकते हैं। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...