दैनिक जागरण, लखीमपुर के मैग्लागांज में कार्यरत पत्रकार अखिलेश पांडेय के फार्म हाउस से दो ट्रक शराब पकड़ी गई है. दैनिक जागरण में इस बारे में दो दिन तक खबर ही नहीं छपी. आज जरूर बिना के शराब पकड़े जाने की खबर प्रकाशित हुई है. सीओ मोहम्मदी ने घटना के बारे में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी.
इस पत्रकार अखिलेश पांडेय के परिवार वालों के पास दैनिक जागरण और अमर उजाला, दोनों अखबारों की एजेंसी है. रिपोर्टिंग का काम अखिलेश पांडेय करता है. इन अखिलेश पर आरोप है कि कुछ वर्ष पूर्व इन्होंने शराब के नशे में एक डांस पार्टी में रिवाल्वर से फायर कर दिया था. इसका मुकदमा भी दर्ज हुआ था.






