Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

बिहार

महिला ऑटो चालकों पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

पटनाः पटना में ऑटो चलानेवाली महिलाओं पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘वीमेन ऑन व्हील्स’ का निर्माण किया जायेगा। ’वाह जिंदगी मीडिया सर्विसेज’ के बैनर तले बननेवाली इस फिल्म की अवधि तकरीबन पच्चीस मिनट होगी। वीमेन ऑन व्हील्स के निर्माता राजगीर कुमार सिंह ने बताया कि पटना में महिलाओं का ऑटो चलाना महिला  सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन कदम है। दुनिया की आधी आबादी महिलायें आज कंधा से कंधा मिलाकर पुरूषों के साथ काम कर रही हैं। रोजगार के किसी क्षेत्र में वे पुरूषों से कम नहीं हैं।

पटनाः पटना में ऑटो चलानेवाली महिलाओं पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘वीमेन ऑन व्हील्स’ का निर्माण किया जायेगा। ’वाह जिंदगी मीडिया सर्विसेज’ के बैनर तले बननेवाली इस फिल्म की अवधि तकरीबन पच्चीस मिनट होगी। वीमेन ऑन व्हील्स के निर्माता राजगीर कुमार सिंह ने बताया कि पटना में महिलाओं का ऑटो चलाना महिला  सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन कदम है। दुनिया की आधी आबादी महिलायें आज कंधा से कंधा मिलाकर पुरूषों के साथ काम कर रही हैं। रोजगार के किसी क्षेत्र में वे पुरूषों से कम नहीं हैं।

माँ, बहन, दादी, नानी और पत्नी के दायरे से निकलकर वे बेहतर डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी साबित हो रही हैं। अपनी हिम्मत और साहस के बल पर महिलाओं ने अब उन क्षेत्रों में भी काम करना शुरू कर दिया है, जिस पर अब तक केवल पुरूषों का ही एकाधिकार था। इसकी बानगी पटना की सड़कों पर भी देखने को मिल रही है। कई महिलायें आपको पटना की सड़कों पर फर्राटे से ऑटो चलाते मिल जायेगी। महिलाओं के लिए ट्रक, ट्रेन और हवाई जहाज चलाना आसान है। इनमें ना तो पब्लिक से सीधा कोई लेन देन होता है और ना ही असुरक्षा की कोई भावना होती है। ऑटो चलाना उन सबसे अलग है। ऑटो चलानेवाली महिलाओं पर घरेलू जिम्मेवारी, व्यावसायिक दबाव, अनापेक्षित माहौल और सड़क पर हादसों और समाज की बुरी नज़रों का डर एक साथ हावी रहता है। हालांकि इन महिलाओं ने पूरी तैयारी के बाद ही इस पेशे में कदम रखा है। पटना में ऑटो चलानेवाली इन महिलाओं ने ड्राइविंग का कड़ा प्रशिक्षण लिया है। लूट और छेड़खानी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए इन्होंने ताइक्वांडो सीखा है। राजगीर कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं के पुरूषों के पेशे में आने के कारण जहाँ महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है वहीं लोगों की धारणा में बदलाव भी आ रहा है।जिस पटना में लड़कियों को स्कूटी चलाना देखकर लोगों को आश्चर्य होता था,अब ऑटो चलाते देखकर उनकी आँखें फटी की फटी रह जाती है।

फिल्म निर्माता राजगीर कुमार ने कहा कि इन महिलाओं के हिम्मत और साहस के जज्बे को दुनिया के सामने लाना ही इस फिल्म का उद्देश्य है। डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माण में अनुभव रखनेवाले अमितेश प्रसून ’वीमेन ऑन  व्हील्स’ का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की जानकारी देते हुए अमितेश प्रसून ने बताया की प्रशिक्षित लोगों की टीम इस  फिल्म के  निर्माण से जुड़ी हैं। डीओपी के रूप में  साकेत सौरभ इस फिल्म में काम कर रहे हैं जो ’भाग मिल्खा भाग’ और ’नया पता’ जैसी फिल्मों के निर्माण में अपना योगदान दे चुके हैं। साकेत एलवी प्रसाद फिल्म एंड टेलीविज़न एकेडमी, चैन्नई से कैमरा चलाने का प्रशिक्षण ले चुके हैं। अमितेश प्रसून ने कहा की फिल्म में तकनीकी और भाषाई पक्ष का विशेष रूप से ख्याल रखा गया है। जिससे फिल्म का सन्देश आसानी से लोगों तक पहुँच सके। पटना जिला ऑटो चालक संघ के महासचिव नवीन मिश्र और स्वाति के निदेशक ऋषव प्रियदर्शी का भी फिल्म निर्माण में काफी सहयोग रहा है। जिनके मदद से निर्माण में आयी कई बाधाओं को दूर किया जा सका। पटना में अलग अलग जगहों पर इसकी शूटिंग की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...