हिंदुस्तान, एनसीआर में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत सुनील द्विवेदी के बारे में सूचना है कि शशि शेखर और प्रताप सोमवंशी ने उन्हें इनाम देते हुए हिंदुस्तान, इलाहाबाद का संपादकीय प्रभारी बना दिया है. अभी तक वहां दयाशंकर शुक्ल सागर संपादकीय प्रभारी हुआ करते थे. उन्होंने अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है.
उधर, चर्चा है कि अमर उजाला, लखनऊ के स्थानीय संपादक इंदुशेखर पंचोली का तबादला नोएडा किया जाएगा और यहां बनने वाले चुनाव डेस्क का प्रभारी बनाया जाएगा. कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पंचोली इन दिनों हिंदुस्तान प्रबंधन से संपर्क में हैं और लोकसभा चुनाव से पहले शुरू होने वाले हिंदुस्तान के राजस्थान एडिशन के लिए संपादक बनने को लाइन में हैं. हालांकि इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं हो पाई है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल भेज कर पहुंचा सकते हैं.





