गोपाल स्वरूप बाजपेयी ने पत्रिका भोपाल में बतौर न्यूज कोआर्डिनेटर ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यहां सिटी रिपोर्टिंग और डेस्क का इंचार्ज बनाया गया है. गोपाल स्वरूप बाजपेयी ने पिछले सप्ताह दैनिक भास्कर, भोपाल से इस्तीफा दे दिया था. वो वहां सिटी रिपोर्टिंग और डेस्क के इंचार्ज थे. पिछले तीन सालों से वे वहां डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर थे. बताया जाता है कि भास्कर में प्रमोशन नहीं मिलने के कारण उन्होंने चेंज किया है.
पिछले साल उनसे वादा किया गया था कि उन्हें प्रमोशन मिलेगा. गोपाल बाजपेयी 18 सालों से अलग-2 न्यूज पेपरों में काम कर काम कर चुके हैं. भास्कर से पहले वे अमर उजाला में लम्बी पारी खेल चुके हैं. वहां वह दस साल सफलतापूर्वक दिल्ली एनसीआर डेस्क के इंचार्ज थे. इससे पहले वह नवभारत मुम्बई और पुणे में रहे हैं और इससे पहले भोपाल में ही नई दुनिया में रहे है.
भास्कर भोपाल में लोगों के जाने का सिलसिला नहीं रुक रहा है. वहां एक एडिटर के गलत बर्ताव के कारण पिछले दो महीने में एडिटोरियल से 15 लोग रिजाइन कर चुके हैं. इनमें से पांच लोग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर थे. इनके बदले अच्छे लोग नहीं मिलने के कारण वर्तमान एडिटर और बौखला गये थे. बताया जाता है कि कुछ और लोग भी जाने की तैयारी में हैं. यह भी बताया है कि लोगों के लगातार जाने से प्रदेश सम्पादक ने वर्तमान से नाराजगी जतायी है और अपना व्यवहार सुधारने की नसीहत भी दी है. लगातार इस्तीफा पहुंचने के कारण भास्कर के एमडी ने स्टेट एडिटर से कहा है कि क्या वजह है कि लोग लगातार जा रहे हैं और इसे ठीक करने को कहा है.
भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा जा सकता है.






