दैनिक भास्कर का एक ब्यूरो कार्यालय इन दिनों मदिरालय बना हुआ है. यहां कार्यरत पत्रकार और यहीं कार्यरत मार्केटिंग वाला एक बंदा मिलकर शाम को भास्कर कार्यालय को शराबियों का अड्डा बना देते हैं. शाम होते ही कार्यालय में शराब की बोतलें आ जाती हैं और शाम करीब 7 बजे से शराब पीने का दौर शुरू हो जाता है. शहर के कुछ ऐसे शराबी भी यहां जमा होते हैं जो आफिस वालों के करीबी व परिचित होते हैं.
कार्यालय में शराब पीने की वीडियो रिकॉर्डिंग भास्कर के कुछ वरिष्ठों के पास पहुंच चुकी है. इसके बाद ब्यूरो प्रभारी से इसकी जानकारी मेल के जरिए मांगी गई और मार्केटिंग वाले को भी बुलाकर जवाब-तलब किया गया, लेकिन अभी तक प्रबंधन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा है. बताया जाता है कि भास्कर कार्यालय के ब्यूरो प्रभारी तीतर खाने के खासे शौकीन हैं.
कार्यालय में एक तरफ शराब का दौर चलता है तो दूसरी तरफ वन्यजीवों के मांस के शौकीन ब्यूरो प्रभारी आए दिन चपरासी पर तीतर लाने का दवाब डालते हैं. शाम के समय चपरासी कार्यालय का काम नहीं कर सिर्फ बाजार में तीतर ढूंढऩे का काम करता है. खुद सहायक ब्यूरो प्रभारी का भी ध्यान खबरों से ज्यादा शाम को तीतर के इंतजाम पर रहता है.
वीडियो ये हैं…
https://www.youtube.com/watch?v=LPQWj8uICjc
—






