द हिंदू अखबार में उठापटक थम नहीं रही. परसों सिद्धार्थ वरदराजन ने इस्तीफा दिया और कल एमके वेणु ने. वेणु पांच महीने पहले ही द हिंदू के हिस्से बने थे. वे फाइनेंसियल एक्सप्रेस में मैनेजिंग एडिटर पद से इस्तीफा देकर द हिंदू आए थे. द हिंदू के प्रबंधन ने अब अखबार को परिवार द्वारा संचालित करने का फैसला लिया है. इस कारण टाप लेवल पर धड़ाधड़ इस्तीफे हो रहे हैं. वेणु ने कहा भी कि वे द हिंदू में प्रोफेशनल एडिटोरियल मैनेजमेंट के कारण गए पर जैसे ही पूरी प्रक्रिया बदली, इस्तीफा देने का निर्णय ले लिया.
उधर, आज तक से हटने के बाद सुमित अवस्थी ने जी न्यूज ज्वाइन कर लिया है. आज तक में वे डिप्टी एडिटर (पॉलिटिकल) थे और जी न्यूज में रेजीडेंट एडिटर बने हैं. सुमित जी न्यूज में पहले भी काम कर चुके हैं. ये उनकी दूसरी पारी है. सुमित को पोलिटिकल रिपोर्टिंग का दायित्व दिया जाएगा. साथ ही वे एंकरिंग भी करेंगे.
एक सूचना नेशनल दुनिया अखबार से है. दिल्ली एडिशन में कार्यरत उपमा तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे नई दुनिया के समय से फीचर में बतौर सब एडिटर तैनात थीं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचाई जा सकती है.





