लाइव इंडिया में नये बॉस के आने के बाद से सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो वो हैं राकेश त्रिपाठी। पुराने एडीटर इन चीफ सतीश के सिंह ने भी राकेश को साइड लाइन कर रखा था। प्रबल प्रताप सिंह ने राकेश त्रिपाठी की शिफ्ट का टाइम बदल दिया है। पहले प्राइम टाइम में रहने वाले राकेश त्रिपाठी अब अल सुबह की शिफ्ट में आते हैं। प्रबल प्रताप सिंह ने ये शिफ्ट इस वजह से लगाई क्योंकि सुबह सुबह कोई बड़ी खबर का रायता नहीं होता।
उधर, लाइव इंडिया में दोनो नए बॉस एनके सिंह और प्रबल प्रताप सिंह मीटिंग पर मीटिंग किए जा रहे हैं। अब तो एक बॉस ने अपने खासमखास लोगों को चैनल में भर्ती कराना शुरू भी करवा दिया है। आईबीएन-7 से हटाए गए 4 लोगों को लाइव इंडिया में मोटी सेलरी पर नौकरी मिल चुकी है। नए आए कुछ लोगों ने यहां के पुराने लोगों पर रोब झाड़ना और बॉस से अपनी नजदीकी दिखाकर डराना-धमकाना शुरू कर दिया है।
अपने मीडिया हाउस का हाल [email protected] पर मेल करके भड़ास तक पहुंचा सकते हैं.





