'सुभारती' टीवी, मेरठ से खबर है कि पहले तो इलेक्ट्रिक इंचार्ज अली असगर, कैमरा मैन कैलाश, कासिफ को बिना किसी गुनाह के निलंबित कर दिया गया. अब हाल ही में ताहिर खान और राजकुमार नागर ने प्रतिरोध स्वरूप रिजाइन कर दिया है. सुभारती चैनल में पांच साल से काम कर रहे मानस रंजन ने भी नासमझ चैनल हेड नीरज शर्मा और बदतमीज प्रशासक विजय भोला के उधम से परेशान होकर रिजाइन कर दिया. मानस पर झूठे आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया. कुछ नहीं मिला तो फिर ज्वाइन करने को कहा गया पर उन्होंने दुबारा आना स्वीकार नहीं किया.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






