Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सीएमडी को महंगी पड़ रही है अवैध चिटफंड संचालक से दोस्ती

भारत सरकार का अतिमहत्वपूर्ण संस्थान, झारखंड के जादूगोड़ा का यूरेनियम माइंस, जो सीधे गृह मंत्रालय के देखरेख में चलता है, यह संस्थान अपने सीएमडी श्री दिवाकर आचार्या के क्रियाकलापों की वजह से अच्छा-खासा बदनाम हो रहा है. यूसिल (यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के चेयरमैन श्री दिवाकर आचार्या ने अपने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अवैध चिटफंड संचालक कमल सिंह के माल का उदघाटन ६/०५/२०१३ को फीता काटकर किया एवं उदघाटन के बाद उन्होंने कमल सिंह (अवैध चिटफंड संचालक) के परिवार के साथ जिस तरह से हाथ जोड़कर माल के अंदर प्रवेश किया वह यह दर्शा रहा था कि वे कमल से कितनी गहराई तक जुड़े हुए हैं.

दिवाकर आचार्या सबकुछ जानते थे कि कमल चिटफंड का कारोबार करता है और उसने अवैध तरीके से इतना बड़ा माल (लगभग पांच करोड़) बनाया है. माल उदघाटन के पीछे एक ही कारण था कि उनकी कंपनी में काम करने वाले हजारों मजदूरों एवं जनता का विश्वास इन चिटफंडियों पर बढ़ जाये और अधिक से अधिक निवेश करे.

सिर्फ दिवाकर आचार्या ही नहीं यूसिल के अन्य बड़े अधिकारियों ने भी कमल के इस कारोबार में कमल को भरपूर  सहयोग किया है. कमल द्वारा कराये गए एहसान खुरैशी नाइट में यूसिल के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे एवं एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी को इस प्रकार का सम्मान दे रहें थे मानो कोई केन्द्रीय मंत्री हो. इससे भी जनता का विश्वास कमल के कारोबार पर बढ़ता गया, और लोगों ने अरबों निवेश कर डाले.

कमल एवं उनके लोगों के जादूगोड़ा से भागने के कई महीनों पहले ही सामाजिक संस्था इंडियन डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट आर्गनाइजेशन के सचिव धीरेन भकत द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय, झारखंड कोल्हान आयुक्त सहित सभी वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर कमल की कंपनी एवं सीएमडी के मिलीभगत की जांच की मांग की थी.

अब कमल के भाग जाने के बाद भी यूसिल द्वारा कमल के ऊपर कोई ठोस कारवाई नहीं की गयी है. नियम का हवाला देकर अधिकारी कमल को बचाने में लगे हैं. इसका एक बहुत बड़ा कारण यह है कि यूसिल के अधिकारियों ने अरबों का काला धन कमल के कंपनी में लगा रखा था और वे अच्छे से जानते हैं कि कमल पर अगर उन्होंने कोई कारवाई की तो सभी की पोल कमल खोल देगा. यहाँ यह बताना जरुरी है कि कमल एवं उसके गुर्गे जादूगोड़ावासियों का अरबों डुबोकर (पन्द्रह सौ करोड़) जादूगोड़ा से भाग चुके हैं.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...