सेवा में,
थानाध्यक्ष महोदय, 24-10-2013
गोमतीनगर, लखनऊ
महोदय,
मैं हिन्दी दैनिक कल्पतरु एक्सप्रेस में मुख्य उपसम्पादक हूं और गोमतीनगर के 3/51 , विश्वास खण्ड में किराए पर रहता हूं। आज दिनांक 24 अक्तूबर 2013 को सुबह नौ बजे जब मेरी पत्नी रीना पराड़कर छोटी बेटी को घर के निकट स्थित लियान इण्टरनेशनल स्कूल छोड़ने पैदल जा रही थी तो रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका सोने का मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। पत्नी द्वारा मंगलसूत्र को जोर से पकड़ लिए जाने के कारण वे इसका एक हिस्सा ही लेकर भाग पाने में सफल हो सके। आगे मोड़ होने से मेरी पत्नी मोटरसाइकिल का नम्बर नहीं देख सकी।
महोदय, इस घटना से हम कालोनीवासियों में भय व्याप्त है। कृपया इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर यथोचित काररवाई करने का कष्ट करें।
भवदीय
(आलोक पराड़कर)
3/51 विश्वास खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ
मोबाइल-9415466001






