न्यूज़ एक्सप्रेस मुंबई में कार्यरत डिप्टी ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला को ब्यूरो हेड महाराष्ट्र बनाया गया है। संदीप शुक्ला को विवेक अग्रवाल की जगह तैनात किया गया है। इससे पहले विवेक अग्रवाल को चैनल ने बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद से ब्यूरो हेड की जगह खाली चल रही थी।
संदीप न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में लॉन्चिंग के समय से ही जुड़े हुए हैं। संदीप इससे पहले सहारा समय, इंडिया न्यूज़, वीओआई और सीएनईबी में काम कर चुके हैं। संदीप हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में धारा प्रवाह काम करने के लिए भी जाने जाते हैं।
वहीं पुणे में सादिया समदानी को न्यूज़ एक्सप्रेस पुणे ब्यूरो का चीफ बनाया गया है। सादिया इससे पहले सहारा समय में काम कर चुकी हैं। संदीप और सादिया को नेशनल चैनल के अलावा आने वाले न्यूज़ एक्सप्रेस महाराष्ट्र चैनल के लिए भी काम करना होगा।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचाई जा सकती है.





