मुरादाबाद से खबर आ रही है कि मझोला थाने में दैनिक जागरण के कई कर्मियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इन पर अखबार के एक हाकर की पत्नी ने कई किस्म के गंभीर आरोप लगाए हैं. एफआईआर में दैनिक जागरण, मुरादाबाद के सेल्स मैनेजर हरीश शर्मा, सिटी हेड सेल्स शैलेंद्र दीक्षित, सेंटर एक्जीक्यूटिव अंकित मिश्रा और सेल्समैन चेतन शर्मा का नाम है.
प्रकाश नगर सेंटर के वेंडर अमित दिवाकर की पत्नी के लिखित कंप्लेन पर मुकदमा लिखने की कार्रवाई की गई. बताया जाता है कि सीओ अलका के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की. उपरोक्त चारों पर केस आईपीसी की धारा 452/323/504/392 के तहत दर्ज किया गया है.
भड़ास तक खबरें, विश्लेषण, संस्मरण, आलेख, रिपोर्ट, सूचनाएं, सुख-दुख आदि [email protected] पर मेल करके पहुंचाई जा सकती है.






