रांची से 'सार्थक समय' नाम से एक हिंदी मैग्जीन का प्रकाशन वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क ने शुरू किया है. मैग्जीन का तीसरा अंक मार्केट में आने वाला है. पत्रिका का दाम पच्चीस रुपये रखा गया है. इस मैग्जीन और ओम प्रकाश अश्क के बारे में दैनिक जागरण, कोलकाता के संपादक रवि प्रकाश फेसबुक लिखते हैं:
''Omprakash Ashk इस क्षेत्र के बड़े पत्रकार हैं। उतने ही अच्छे इंसान भी। प्रभात खबर पटना, धनबाद के बाद उसकी कोलकाता लांचिंग और फिर समूह के कार्यकारी संपादक के तौर पर उनका काम हम याद करते हैं। हिन्दुस्तान धनबाद के संपादक और कुछ दिनों तक गुवाहाटी में पूर्वांचल प्रहरी में उनके काम को हम जैसे हिन्दी पत्रकार कई जगहों पर उदाहरण के तौर पर सुनते-सुनाते हैं। अब जब उन्होंने अपनी पूंजी, अपना श्रम लगाकर सार्थक समय को हमारे सामने लाया है, तो निसंदेह यह बेहतरीन पत्रिका होगी। मेरी अशेष शुभकामनाएं और बधाई।''
मीडिया जगत की सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





