हाल ही में नवीन जिन्दल के पॉजीटिव ग्रुप को छोड़ने वाले सतीश के सिंह का सहारा में 'खेल' हो गया है। सूत्रों के मुताबिक सहारा में काम कर रही मजबूत लॉबी ने बीच में टांग अड़ा दी है। सतीश के नाम को सहाराश्री ने भी हरी झंडी दिखा दी थी, लेकिन नोएडा के वरिष्ठ लोगों ने मामला फंसा दिया है। सूत्र बता रहे हैं, सतीश पीएमओ में अपने संबंधों के जरिए सहारा के ऊपर लगे मामलों को ढीला करवाने के वादे के साथ सहारा में एडिटर इन चीफ का पद चाह रहे थे। वे अपने साथ कई लोगों की टीम भी लाने की मांग कर रहे थे। इस पर मामला अटक गया है।
अब सतीश ने चैनल वन का दामन थामने का फैसला कर लिया है। खबर है कि चैनल वन बड़े पैमाने पर री-लांचिग की तैयारी कर रहा है. इसके तहत वो कुछ बड़े चैनलों के लोगों को लाने की कोशिशों में जुटा है। सतीश की पूरी टीम चैनल वन जाएगी, ऐसा माना जा रहा है। मालिकों के साथ मीटिंग भी हो चुकी है। ये अलग बात है कि अब तक चैनल वन में कोई भी बॉस लंबे समय तक टिक नहीं पाया है। (कानाफूसी)





