कई लोगों के इधर से उधर होने की खबर है. शुरुआत प्रभात खबर से. पटना में कार्यरत संजय कुमार ने इस्तीफा देकर दैनिक हिंदुस्तान, रांची ज्वाइन कर लिया है. वे प्रभात खबर से पहले रांची हिंदुस्तान में ही थे. प्रभात खबर में वे खेल रिपोर्टर थे. हिंदुस्तान में वे सिटी डेस्क पर काम करेंगे. प्रभात खबर से ही एक अन्य खबर के मुताबिक देवघर यूनिट के प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में दस वर्षों से कार्यरत अनिल कुमार इस्तीफा देकर दैनिक हिंदुस्तान, रांची के साथ जुड़ गए हैं.
प्रभात खबर, गया के एकाउंट विभाग में तैनात अभय वर्मा ने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत हिंदुस्तान, धनबाद के साथ की है. हिंदुस्तान, देहरादून से प्राची बंसल और मानव के इस्तीफा देने की सूचना है. मानव नई पारी की शुरुआत उत्तराखंड से प्रकाशित होने जा रहे मिडडे अखबार के साथ करने जा रहे हैं. उधर, अमर उजाला, कानपुर से खबर है कि यहां गजेंद्र यादव जुड़ गए हैं. संतोष दीक्षित के बारे में खबर है कि उन्होंने सी टीवी नेटवर्क को अलविदा कह दिया है. वे ताज मीडिया और टुडे एक्सप्रेस के आई टी मैनेजर बन गए हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





