दो पत्रकारों के बारे में सूचना मिली है कि इन्होंने नई पारी की शुरुआत कर दी है. कई न्यूज चैनलों में काम कर चुकीं सीत मिश्रा ने अब साधना न्यूज ज्वाइन कर लिया है. उधर, मेरठ के जर्नलिस्ट लोकेश पंडित के बारे में पता चला है कि इन्होंने नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण, आगरा के साथ की है.
एक खबर आजतक न्यूज चैनल से आई है. पता चला है कि लंबे समय से टीवी टुडे ग्रुप से जुड़े और आजतक के रिपोर्टर शमशेर सिंह ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है. वहीं कुछ का कहना है कि प्रबंधन ने उन पर इस्तीफे का दबाव डाला था.
भड़ास तक सूचनाएं देने के लिए [email protected] पर मेल कर दें.





