आजतक न्यूज चैनल से एक बड़ी खबर है. बताया जा रहा है कि एसाइनमेंट हेड राहुल चौधरी को हटा दिया गया है. चर्चा है कि रिफत जावेद से विवाद के बाद राहुल को जाने के लिए कह दिया गया.
हिंदी दैनिक कल्पतरु एक्सप्रेस, आगरा से सूचना है कि यहां संजीव माथुर ने बतौर सीनियर न्यूज एडिटर ज्वाइन किया है. कुमार मुकल को प्रमोट करके पहले ही रेजीडेंट एडिटर बनाया जा चुका है. अब डिप्टी न्यूज एडिटर सूर्यकांत त्रिपाठी को प्रमोशन देकर न्यूज एडिटर बना दिया गया है.
भड़ास तक सूचनाएं देने के लिए [email protected] पर मेल कर दें.





