Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

‘लाइव इंडिया’ अखबार के संपादक बने प्रदीप सिंह

'समृद्ध जीवन' समूह की तरफ से संचालित हो रहे लाइव इंडिया न्यूज चैनल और लाइव इंडिया मैग्जीन के बाद जो 'लाइव इंडिया' दैनिक अखबार लांच किया जा रहा है, उसका संपादक प्रदीप सिंह को बनाया गया है. प्रदीप सिंह जनसत्ता अखबार में लंबे समय तक रहे हैं. कुछ वर्ष पहले वे यूएनआई टीवी के हिस्से रहे.

'समृद्ध जीवन' समूह की तरफ से संचालित हो रहे लाइव इंडिया न्यूज चैनल और लाइव इंडिया मैग्जीन के बाद जो 'लाइव इंडिया' दैनिक अखबार लांच किया जा रहा है, उसका संपादक प्रदीप सिंह को बनाया गया है. प्रदीप सिंह जनसत्ता अखबार में लंबे समय तक रहे हैं. कुछ वर्ष पहले वे यूएनआई टीवी के हिस्से रहे.

बतौर वरिष्ठ व स्वतंत्र पत्रकार वे कई न्यूज चैनलों में विश्लेषक के रूप में कई वर्षों से सक्रिय रहे हैं. प्रदीप सिंह लाइव इंडिया समूह के ग्रुप एडिटर एनके सिंह को रिपोर्ट करेंगे. 'समृद्ध जीवन' समूह ने हाल के दिनों में इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को अपने

प्रदीप सिंह

प्रदीप सिंह

साथ जोड़ा है. एनके सिंह को ग्रुप एडिटर और एडिटर इन चीफ के रूप में ज्वाइन कराया तो प्रबल प्रताप सिंह को लाइव इंडिया न्यूज चैनल का मैनेजिंग एडिटर बनाया गया.

अब प्रदीप सिंह ने लाइव इंडिया अखबार के साथ नई पारी की शुरुआत की है. बताया जाता है कि लाइव इंडिया अखबार को बड़े पैमाने पर लांच किए जाने की तैयारी चल रही है. दिल्ली में इसे दमदार अखबार बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे. अखबार की साफ्ट कापी प्रकाशित होने लगी है लेकिन अभी इसे मार्केट में नहीं भेजा जा रहा है. प्रदीप सिंह अब आगे अपने हिसाब से टीम बनाएंगे, ऐसा माना जा रहा है. अभी तक लाइव इंडिया अखबार का संपादकीय दायित्व डा. प्रवीण देख रहे थे.

उल्लेखनीय है कि पुणे बेस्ड कंपनी 'समृद्ध जीवन' समूह के मुखिया महेश मोतेवार हैं. मीडिया कंपनी की सीईओ सुप्रिया कणसे हैं.


भड़ास के साथ कोई भी सूचना [email protected] पर मेल कर के शेयर कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...