Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

राहुल चौधरी छुट्टी पर चल रहे, इंडिया टीवी में जाने की संभावना

आजतक के एसाइनमेंट हेड राहुल चौधरी के बारे में ताजी सूचना ये मिली है कि उन्होंने अभी चैनल से इस्तीफा नहीं दिया है. रिफत जावेद से विवाद के बाद वे अवकाश पर चल रहे हैं. बताया जाता है कि विवाद खबर वेब पर ब्रेक हो पहले या टीवी पर, इसको लेकर था. रिफत जावेद का कहना था कि खबर आते ही सबसे पहले आजतक की वेबसाइट पर ब्रेक हो और न्यूज चैनल विजुअल का इंतजार करे और विजुअल आने पर ब्रेक करे. राहुल चौधरी का कहना था कि ब्रेकिंग न्यूज अगर आ जाए तो उसे न्यूज चैनल समेत सभी माध्यमों पर तुरंत ब्रेक करने की कोशिश होनी चाहिए और विजुअल के इंतजार तक टीवी पर खबर ब्रेक किए जाने से नहीं रोका जाना चाहिए.

बताया जाता है कि ऐसे ही कुछ नीतिगत मामलों में बदलाव को लेकर रिफत जावेद और राहुल चौधरी में मतभेद गहराए. बाद में स्थितियां ऐसी कर दी गईं कि राहुल चौधरी ने अवकाश ले लिया. उन्होंने अभी तक आजतक से इस्तीफा नहीं दिया है. चर्चा है कि इंडिया टीवी के हेड कमर वहीद नकवी से राहुल चौधरी की बातचीत हो गई है और वे इंडिया टीवी ज्वाइन कर सकते हैं. उधर, आजतक में रिफत जावेद के आने के बाद से मची उठापटक बढ़ती जा रही है. पहले से काम कर रहे कई वरिष्ठ लोग खुद के लिए खतरा महसूस करने लगे हैं. रिफत जावेद को जिस तरीके से प्रबंधन ने भरपूर पावर दिया है और उनके अच्छे बुरे को खूब सपोर्ट किया जा रहा है, उससे लगता है कि जो लोग रिफत जावेद के इगो के रास्ते में आएंगे, उन्हें जाना पड़ेगा.

इसके पहले राहुल चौधरी को लेकर भड़ास पर जो खबर छपी थी, उसे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/edhar-udhar/15460-2013-10-28-04-29-46.html

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...