आयुर्वेदिक, यूनानी और सिद्धा पद्धति के डॉक्टरों की संस्था इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए नवभारत टाइम्स के स्थानीय संपादक दिलबर गोठी और नेशनल दुनिया के विशेष संवाददाता अमलेन्दु भूषण खां को पिछले दिनों हिन्दी भवन में सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करते अमलेंदु भूषण खां.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अशोक कुमार वालिया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शात्री ने दोनों पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दिलवर गोठी पिछले तीस सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं जबकि अमलेन्दु भूषण खां पिछले बीस सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं। नेशनल दुनिया से पहले अमलेन्दु भूषण खां अमर उजाला में थे और पत्रकारिता की शुरुआत द टाइम्स ऑफ इंडिया बोकारो, झारखंड से शुरु की। द इंडियन नेशन, हरिभूमि समेत कई संस्थानों से अमलेंदु जुड़े रहे हैं।






