Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मासिक न्यूज मैग्जीन ‘क्लाउन टाइम्स’ के दस साल पूरे, दादा अजय मुखर्जी होंगे सम्मानित

बनारस : मासिक समाचार पत्रिका 'क्लाउन टाइम्स' ने 10 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर 11वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस यात्रा के दौरान 'क्लाउन टाइम्स' ने न केवल अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया बल्कि अन्याय, अत्याचार, शोषण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। साथ ही पत्रकार हितों की खबरों को भी क्लाउन टाइम्स ने प्रमुखता दी। यही वजह है कि संघर्ष के शुरुआती वर्षों के बाद इस पत्रिका ने आम लोगों के साथ ही मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनायी।

बनारस : मासिक समाचार पत्रिका 'क्लाउन टाइम्स' ने 10 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर 11वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस यात्रा के दौरान 'क्लाउन टाइम्स' ने न केवल अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया बल्कि अन्याय, अत्याचार, शोषण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। साथ ही पत्रकार हितों की खबरों को भी क्लाउन टाइम्स ने प्रमुखता दी। यही वजह है कि संघर्ष के शुरुआती वर्षों के बाद इस पत्रिका ने आम लोगों के साथ ही मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनायी।

खबरों को नयी धार व विस्तार देनें के क्लाउन टाइम्स के सतत प्रयासों और उनको लगातार अपनी वेबसाइट पर प्रसारित करने के चलते भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इस पत्रिका के पाठकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई। क्लाउन टाइम्स के 11वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर को अपराह्न डेढ़ बजे से बनारस के होटल रेडिसन में एक समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें शहर के तीन विशिष्टजनों श्री अनिल कुमार जैन जिन्होंने क्षय मुक्‍त काशी के नारे के साथ मानवता की सेवा की, श्री सुरेन्‍द्र नारायण गौड जिन्‍होंने तालाब और कुण्‍डों के अतिक्रमण के विरुद्ध अलख जगा रखी है व श्री अजय मुखर्जी जिनका सर्वहारा वर्ग के हक की लडाई व प्रेस कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है, को 'माटी के सपूत सम्मान 2013' से सम्मानित करने का संकल्‍प लिया गया है।

इस समारोह में अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए महान समाजसेवी डॉ. नरेंद्र डाभोलकर की बेटी मुक्ता डाभोलकर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। दूसरी ओर मिर्गी से जुड़े अंधविश्‍वास को हमेशा के लिए समाप्‍त करने की डॉ. विजय नाथ मिश्र (काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय के न्‍यूरोलॉजी विभागाध्‍यक्ष) की मुहिम पर क्‍लाउन टाइम्‍स द्वारा प्रकाशित विशेषांक को इस मौके पर लोकार्पित किया जायेगा। उल्‍लेखनीय है कि डॉ. मिश्र मिर्गी रोग संबंधी अंधविश्‍वास के खिलाफ बनायी गई अपनी फिल्‍म 'एक नया दिन' के माध्‍यम से देश भर में लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। आने वाले दिनों में ये फिल्‍म भारत के अलावा सार्क से जुड़े सातो देशों में दिखाई जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति


भड़ास से अपनी बात [email protected] पर मेल करके शेयर कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...