Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

लखनऊ के डीएम, एसपी के स्थानांतरण और समाजसेवियों की सुरक्षा की मांग

लखनऊ। सामाजिक संगठन ऐश्वर्याज सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में महिलाओं और पत्रकारों के साथ मारपीट किये जाने की घटना की निंदा करते हुए इस सम्बन्ध में लखनऊ के जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का तत्काल स्थानांतरण किये जाने की मांग की है. संगठन ने इन अधिकारियों द्वारा राजधानी में कानून व्यवस्था सुनिश्चित ना किये जाने के कारणों की जांच तथा प्रदेश में सामाजिक कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उनको सुरक्षा प्रदान प्रदान करने का तंत्र विकसित करने की मांगो के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है.

लखनऊ में कुछ दिनों पहले पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री के बेटे और उसके समर्थकों द्वारा रविवार सरेशाम न्यू हैदराबाद इलाके में दो घंटे तक गुंडई की गई लेकिन कोई इन्हें रोकने वाला नहीं था. इन लोगों ने महिलाओं के हक में काम करने वाले संगठन आली के दफ्तर पर हमला बोलकर तोड़फोड़ और मारपीट की. घर के बुजुर्ग केयरटेकर को मारा पीटा और किराये दारों के यहां भी तोड़फोड़ की. आशीष शुक्ला एनजीओ की दो महिलाओं समेत चार लोगों को बोलेरो में किडनैप करके गोमती नदी के किनारे खाटू श्याम मंदिर के पास ले गया तथा महिलाओं के साथ अभद्रता की तथा रेप करने की धमकी दी. उसके गुंडों ने रास्ते में दोनों युवतियों मारपीट कर लहूलुहान कर दिया तथा उनके मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, सेलफोन व दो हजार रूपये भी छीन लिये.
 
प्रदेश की राजधानी में इस तरह दो घंटे तक किडनैपिंग और गंडागर्दी की जाती रही और कोई पुलिस इन लोगों को रोकने वाली नहीं थी. राजधानी में पाश इलाके में प्रशासन की नाक के नीचे ऐसी घटना का हो जाना ये सिद्ध करता है कि जिला प्रशासन राजधानी में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में असफल रहा है. जब सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का यह हाल है तो आम लोगों को किस तरह सुरक्षा प्रदान की जा रही होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...