प्रबंधन हर बार वेतन देने की नई तारीख बताकर चुप्पी साध लेता था. जब भी कर्मचारी वेतन देने की मांग करते तो प्रबंधन उन्हें सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं देता. पिछले तीन महीने से दर्जनों बार आश्वासन पाकर खाकर कर्मचारी त्रस्त हो गए थे. अंततः आज सभी ने एकसाथ एकजुट होकर काम बंद करने का ऐलान कर दिया. साथ ही न्यूज रूम पर कब्जा करके मांगें न माने जाने तक आफिस न छोड़ने की भी घोषणा कर दी.
देखते ही देखते बात महुआ के मालिकों तक पहुंची तो पीके तिवारी समेत सभी परिवारी मालिकों मालकिनों के हाथ-पांव फूल गए. कई तरह के संदेश महुआ कर्मचारियों के नाम भिजवाए जाने लगे लेकिन आश्वासनों से पक चुके कर्मियों ने अब किसी भी आश्वासन पर भरोसा न करने की बात कह दिया. फिलहाल नोएडा के फिल्म सिटी स्थित महुआ न्यूज के मुख्यालय में हलचल चरम पर है.
संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…






