महुआ न्यूज में तीन महीने से वेतन ना मिलने के कारण जहां सारे कर्मचारी जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं, भूखे प्यासे हड़ताल पर बैठे हैं वहीं दूसरी तरफ इसके इंटरटेनमेंट के स्टूडियो में रंगारंग कार्यक्रम चल रहा है. इस कार्यक्रम में मशहूर भोजपुरी कलाकार मालिनी अवस्थी , मनोज तिवारी तथा रविकिशन जैसे लोग आये हुए हैं.
बताते चलें कि फिल्मसिटी स्थित महुआ के आफिस के दो हिस्से हैं, एक में महुआ न्यूज चैनल है तथा दूसरे में महुआ इंटरटेनमेंट है. जब उसी आफिस के एक हिस्से में कर्मचारी भूखे प्यासे हड़ताल पर बैठे हैं तो ये कलाकार उन्हीं कर्मचारियों के सामने सुरतान की लहरियां छेड़ रहे हैं. इन लोगों को जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा है कि जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनके घरों में चूल्हा बुझने की नौबत आ गयी है. बच्चों की फीस जमा करने के लिये पैसा नहीं है जिस वजह से पढ़ाई बंद होने के कगार पर है.
मालिनी अवस्थी जिनके पति वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं मनोज तिवारी तथी रविकिशन बड़े स्टार हैं. ये लोग हमेशा बहुत सामाजिक बने फिरते हैं लेकिन क्या इन लोगों को इन कर्मचारियों की हालत पर जरा भी संवेदना नहीं जग पा रही और महुआ प्रबंधन जो कि अपने कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दे रहा है वो किस तरह इन मंहगे कलाकारों को लाकर कार्यक्रम करवा रहा है. अरे महुआ प्रबंधन और कला के साधकों जरा ये भी सोचों कि इन कर्मचारियों के दिलों पर क्या बीत रही होगी.
संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
महुआ आफिस कब्जा