Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

डरपोक, काइंया, अवसरवादी, दलाल, चंपादक किस्म के प्राणी न तो इसे पढ़ें और न ही मौके पर आएं…

Yashwant Singh :  कल बारह बजे महुआ के आफिस को घेर लो… नोएडा फिल्म सिटी स्थित महुआ न्यूज के आफिस पर सवा सौ कर्मचारियों ने कब्जा कर रखा है, तीन महीने से सेलरी न मिलने के विरोध में… दीवाली काली होने से बचाने के लिए आंदोलन रत इन साथियों के समर्थन में हमको आपको मौके पर पहुंचना चाहिए ताकि हम आप बता सकें हमारा आपका उनको दिया गया समर्थन सिर्फ फेसबुकी नहीं बल्कि जमीनी है.

Yashwant Singh :  कल बारह बजे महुआ के आफिस को घेर लो… नोएडा फिल्म सिटी स्थित महुआ न्यूज के आफिस पर सवा सौ कर्मचारियों ने कब्जा कर रखा है, तीन महीने से सेलरी न मिलने के विरोध में… दीवाली काली होने से बचाने के लिए आंदोलन रत इन साथियों के समर्थन में हमको आपको मौके पर पहुंचना चाहिए ताकि हम आप बता सकें हमारा आपका उनको दिया गया समर्थन सिर्फ फेसबुकी नहीं बल्कि जमीनी है.

इसलिए फेसबुक पर यह स्टेटस पढ़ने वाले कम से कम पचास साथियों से चाहूंगा कि वो कल नोएडा फिल्म सिटी में महुआ न्यूज के आफिस के सामने दिन में बारह बजे जरूर पहुंचें और पहुंचने की गारंटी देने के लिए नीचे कमेंट करें या मुझे मैसेज करें… ये ऐतिहासिक मौका है.. मीडिया के मालिकों की मनमानी पर अंकुश लगाकर आम मीडियाकर्मियों की ताकत को दिखाने के लिए… ताकि फिर कोई चैनल, फिर कोई अखबार अपने लोगों की सेलरी न रोके…. कृपया इसे शेयर करें और आगे बढ़ाएं… खुद आने की गारंटी करें और अपने परिचित एक-दो लोगों को साथ लाने की जरूर कोशिश करें…

बाकी डिटेल इस लिंक में है…
https://www.bhadas4media.com/print/15529-2013-10-31-08-03-49.html

((नोट– कृपया डरपोक, काइंया, अवसरवादी, दलाल, चंपादक किस्म के प्राणी न तो इसे पढ़ें और न ही मौके पर आएं… सिर्फ वो आएं जिनकी रीढ़ सीधी है और जिनमें सच बोलने का न सिर्फ साहस है बल्कि सच के लिए लड़ रहे लोगों को मौके पर जाकर समर्थन देने का जज्बा है. आप की विचारधारा कोई भी हो सकती है. अन्याय के खिलाफ लड़ रहे लोगों को समर्थन देना किसी विचारधारा का मोहताज नहीं है. इसलिए सवा सौ हड़ताली मीडियाकर्मियों के सपोर्ट में जरूर कल बारह बजे नोएडा फिल्म सिटी में स्थित महुआ न्यूज के आफिस के सामने पहुंचें… आप सभी का इंतजार रहेगा… ध्यान रखें, करो या मरो की लड़ाई लड़ रहे महुआ के साथियों के समर्थन में कल नहीं पहुंचे तो फिर आपके दुखों की लड़ाई लड़ने कौन पहुंचेगा… इसलिए खुद आएं, और अपने साथ एक-दो अन्य साथियों को ले आएं…))

भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.


संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

महुआ आफिस कब्जा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...