Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महुआ के मालिकों ने पहले बैंकों का पैसा खाया, अब अपने कर्मियों का पैसा हड़पने में जुटे

Sanjaya Kumar Singh : मीडिया क्षेत्र की एक बड़ी खबर। वेतन ना मिलने से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। मजदूर हड़ताल तो करते रहते हैं, महुआ न्यूज के कर्मचारियों की हड़ताल की खासियत यह है कि वे धरना देकर ऑफिस में ही बैठ गए हैं और देर रात तक जमे रहे। उनका कहना है कि बकाया वेतन मिलने तक वे ना घर जाएंगे ना काम करेंगे (यानी चैनल नहीं चलने देंगे)। इससे नोएडा के फिल्म सिटी में गहमा-गहमी का माहौल है।

Sanjaya Kumar Singh : मीडिया क्षेत्र की एक बड़ी खबर। वेतन ना मिलने से नाराज कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। मजदूर हड़ताल तो करते रहते हैं, महुआ न्यूज के कर्मचारियों की हड़ताल की खासियत यह है कि वे धरना देकर ऑफिस में ही बैठ गए हैं और देर रात तक जमे रहे। उनका कहना है कि बकाया वेतन मिलने तक वे ना घर जाएंगे ना काम करेंगे (यानी चैनल नहीं चलने देंगे)। इससे नोएडा के फिल्म सिटी में गहमा-गहमी का माहौल है।

पता चला है कि कर्मचारियों का तीन महीने का वेतन बकाया हो गया है। इससे पहले अरबों रुपए के अपने कर्ज की वसूली के लिए बैंक वाले महुआ न्यूज के ऑफिस में छापे जैसी कार्रवाई कर चुके हैं। पंजाब नेशनल बैंक महुआ न्यूज और इसके कर्ताधर्ता तथा स्वामी कंपनी से कोई डील न करने की चेतावनी अखबार में छपवा चुका है। बैंक की तरफ से एक राष्ट्रीय अखबार में विज्ञापन अगस्त में प्रकाशित कराया गया था। इसके मुताबिक महुआ वालों ने 109 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है जिसकी वसूली नहीं हो रही है।

ऐसे में बैंक इस कर्ज के गारंटरों की निजी संपत्ति के सौदे न करने की चेतावनी आम जनता को जारी कर चुका है। कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं देने वाला महुआ समूह कई बैंकों के पैसे नहीं लौटा रहा है। ऐसे में यहां आगे क्या होता है देखना दिलचस्प रहेगा। मूल कंपनी – सेंचुरी कम्युनिकेशन लिमिटेड ने देश का पहला भोजपुरी समाचार एवं मनोरंजन चैनल लांच किया था।

वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.


संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

महुआ आफिस कब्जा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...