Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हे अखिलेश यादव जी, सेलरी नहीं दे रहीं मीना तिवारी, हम हड़ताल पर हैं (79 हड़ताली महुआकर्मियों ने भेजा पत्र)

सेवा में, श्री अखिलेश यादव, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश : महोदय, महुआ न्यूज के कार्यरतकर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है…।  प्रबंधन से इस बावत कई बार  संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कंपनी के एचआर विभाग की तरफ से बार-बार आश्वासन दिया गया। एचआर के मुताबिक गत माह सितंबर की सैलरी के लिए इस महीने की कई तारीखें दी गईं।

सेवा में, श्री अखिलेश यादव, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश : महोदय, महुआ न्यूज के कार्यरतकर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है…।  प्रबंधन से इस बावत कई बार  संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कंपनी के एचआर विभाग की तरफ से बार-बार आश्वासन दिया गया। एचआर के मुताबिक गत माह सितंबर की सैलरी के लिए इस महीने की कई तारीखें दी गईं।

जब आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2013 को भी सैलरी नहीं आई तो महुआ न्यूज के सभी विभागों के कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की। एचआर से बात करने के बाद भी वर्तमान में कंपनी के मालिक प्रमोद कुमार तिवारी की पत्नी मीना तिवारी जो इस वक्त चैनल का कार्यभार संभाल रही हैं, उनसे भी सभी विभागों के वरिष्ठ कर्मचारियों ने बातचीत की। लेकिन उन्होंने एक बार फिर से एक महीने इंतजार करने का आश्वासन दिया।

आप को ये पता होगा महोदय कि दिवाली आने वाली है…लिहाजा कर्मचारियों में इस वजह से काफी निराशा का माहौल है। आज जब प्रबंधन ने फिर से सैलरी को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। तो चैनल के सभी विभागों के कर्मचारियों ने काम रोक दिया…और सैलरी आने तक काम नहीं करने का करीब कंपनी में मौजूद 150 कर्मचारियों ने निर्णय लिया है। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने कई विभागों में ताला भी लगा दिया।  आपको बता दें, कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारी भी शामिल हैं…..सभी कर्मचारियों को आशंका है कि कंपनी मालिक इस बीच कर्मचारियों को कंपनी से बल पूर्वक बाहर निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं।

महोदय आपसे अनुरोध है कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए और उनकी सेलरी दिलाई जाए।

हम हैं


 
दिनांक- 30-10-2013

महुआ मीडिया प्रा. लि.

FC-17, SEC-16 A

फिल्म सिटी, नोएडा (यूपी)


संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

महुआ आफिस कब्जा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...