Vikas Mishra : महुआ न्यूज में कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। महुआ प्रशासन ने लाख कोशिशें कर लीं, लेकिन तमाम लोग अभी दफ्तर में ही हैं। एक लड़की का फोन आया, सुनकर रोंगटे खड़े हो गए। 24 घंटों से लड़के-लड़कियों ने खाना नहीं खाया था। दफ्तर में बिजली, पानी का कनेक्शन काट दिया है। शाम से रात तक जब गरमी रहती है तो एसी ऑफ रहता है। सुबह चार-पांच बजे जब थोड़ी ठंड हो जाती है तो एसी चलवा दिया जा रहा है। मकसद यही कि चाहे ठंड से, चाहे डर से, चाहे ऊबकर ये सभी चले जाएं तो मालिकान चैन की सांस ले सकें और दीपावली मना सकें।
तीन महीने से महुआ के साथियों को तनख्वाह नहीं मिली है। दीपावली अंधेरे में कटेगी, करीब करीब तय हो चुका है। आसपास दूसरे चैनलों में जश्न का माहौल है। मिठाइयां बंट रही हैं, बोनस बंट रहा है, डीजे पर संगीत बज रहा है। मैं भी जिस चैनल से आता हूं, वहां भी कल जश्न हुआ है। जश्न कोई अपराध नहीं, लेकिन त्योहार पर भूखे पेट मारना तो अपराध है ही।
कोफ्त इस वजह से भी होती है कि महुआ न्यूज में मैं भी काम कर चुका हूं। करीब तीन लाख रुपये मेरे भी वहां फंसे हैं। मैंने जोर इस नाते नहीं दिया कि प्रबंधन अभी फंसा है, मैं क्या प्रेशर डालूं। खैर मेरी कोई बात नहीं, मैं फिलहाल मजे में हूं, लेकिन महुआ के साथियों के लिए बहुत दुख है। कम से कम इतना तो कर सकता हूं कि इस बार दीपावली का जश्न न मनाऊं। अगर आज या कल दोपहर तक इन साथियों के साथ कुछ अच्छा फैसला नहीं होता तो मैं दीपावली का जश्न नहीं मनाऊंगा।
Nadim S. Akhter आपके जज्बे को सलाम विकास जी.
Ashok Vasudeva Deepawali mana lo shayad ramji management ko sadbhudhi de
Jai Prakash Tripathi मैं भी नहीं मनाऊंगा
Lakhvinder Rana sir ma aap ke sath hu
Dharmendra Thakur सलाम …
Rajan Mishra thankx sir ji
Shailendra Jha Sir 150 log hadtal pe jate hain,10 logon jo mediate kr rhe the,unhe kaha jata hai ki aap rukiye,channel chalta rhega,banki 140 ko kaha jata hai,aap 3 mahine jo kaam kiya hai,uske paise lo aur nikal jao,kaam krte rhoge to bhi aage paise nhi denge,samjhna mushkil nhi ki kisne gaddari ki
Neeraj Kumar सर, मीडिया में ऐसे लोगों की ही कमी है…मीडिया में आप जैसे लोग हो जाए…तो मालिकान की क्या मजाल कि वो अपने कर्मचारियों पर जुल्म ढाए…
Kunaal Jaiszwal Main bhi is muhim me aapke sath hoon jashan nahi manaunga …..
Manish Chaurasia Salute u sir.. aur thhu h mahua management par… shame shame shame…
Mihir Kumar Salute to your spirit. Rahul is actively participating in this agitatation. What he told me bout mahua was real sad. Yes Vikas Mishra I am with u. Won't celebrate diwali.
Ravish Kumar बात यह है कि एक पर चुप रह कर दूसरे पर बोलना पड़ता है । जब मीडिया मारुति के मज़दूरों को छोड़ सकता है तो अपने लोगों को क्यों नहीं । हम सब इन्हीं नीतियों के गुण गाते रहते हैं । इतने गिल्ड फिल्ड हैं, दारू पीने के लिए प्रेस क्लब का संगठन है लेकिन कोई ऐसे वक्त में बोलता नहीं । बात दीवाली की नहीं है बात है काम किया है तो पैसे मिलना चाहिए । नहीं
Shailendra Jha Sirf paise nhi ravish sir,yadi vidai kisi ek ki bhi honi hai,to bade sammanjanak tarrike se krni padegi
Abhishek Gupta Sir aapke is kafam ki dil se sarahna…magar baaki ke bhi patrakar aage aaye to shayaf mahuaa walo ki ummid aur badh jayegi…waise sir main bhi mahuaa news line ka bhukth bhogi hu…aut teen din ka anshan apne poore team ke saath kiya tha tb jake safa…See More
Afsar Alam MEDIA INDUSTRIESE AAJ BUSINESS HO GAYA HAI , AGAR WAKE HAMAIN AAGE BARHANA HAI TO INKO USE KARAIN …..INSE PEHLE KE WO MUJHE USE KARAIN ……
Rahul Tripathi occupy Mahua andolan ki jarurat hai. No compromise.
महुआ समेत कई न्यूज चैनलों में कार्य कर चुके और इन दिनों आजतक न्यूज चैनल में सेवारत विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से.
संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…






