Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

आईपीएस अमिताभ ठाकुर को यूपी सरकार ने भेजा कारण बताओ नोटिस

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार उसके कर्मचारियों द्वारा जनहित याचिका दायर करना कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. मई 2013 में आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर ने उत्तर प्रदेश की विभिन्न जांच एजेंसियों- सतर्कता अधिष्ठान, सीबी-सीआईडी आदि द्वारा अपनी जांच पूरी करके शासन के पास अनुमति के लिए भेजे जाने और शासन की अनुमति के बाद ही अग्रिम कार्यवाही किये जाने को दंड प्रक्रिया संहिता के विरुद्ध बताते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में एक पीआईएल दायर किया था.

हाई कोर्ट ने इस पीआईएल पर संज्ञान लेते हुए शासन को जवाब देने को कहा था और प्रकरण अभी हाई कोर्ट में विचाराधीन है. लेकिन इसी बीच सरकार ने श्री ठाकुर को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने पीआईएल दायर करके सरकार की आलोचना की है जो कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीन आचरण है.

सहयाची डॉ नूतन ने इसे हाई कोर्ट की अवमानना और एक नागरिक को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने और उसे गलत का विरोध करने पर नाजायज़ तरीके से धमकी देना बताते हुए इसकी तीव्र भर्त्सना की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...