सीवीबी न्यूज से खबर है कि एनबी नायर पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं. खबर है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. एनबी सीवीबी में एसाइनमेंट हेड के रूप में काम कर रहे थे और चैनल की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. इस्तीफा दिए जाने के संबंध में एनबी नायर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई, जिससे इस्तीफा देने की खबर को पुष्ट नहीं किया जा सका.
प्रभात खबर, रामगढ़ से खबर है कि वसीउल्लाह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. वसीउल्लाह ने अपनी नई पारी सन्मार्ग के साथ शुरू की है. उन्हें प्रभारी बनाया गया है. पिछले कई दिनों से यह पद प्रभारी व्यास शर्मा समेत पूरी टीम के इस्तीफे के बाद से खाली चल रहा था. उल्लेखनीय है कि सन्मार्ग की पूरी टीम ने यहां से इस्तीफा देकर एक पखवारा पहले नक्षत्र चैनल ज्वाइन कर लिया था.





