दैनिक भास्कर, भोपाल से खबर है कि दिवाली से एक दिन पहले दो और लोगों ने इस्तीफा दे दिया. शत्रुघन गुप्ता जो सिटी डेस्क पर चीफ सब एडिटर हुआ करते थे और रीजनल डेस्क पर सब एडिटर रोहित वर्मा ने भास्कर प्रबंधन को रिजाइन देकर पत्रिका अखबार ज्वाइन कर लिया. शत्रुघन गुप्ता पत्रिका, ग्वालियर में सिटी डेस्क इंचार्ज बन चुके हैं और रोहित वर्मा पत्रिका, भोपाल में नई पारी शुरू कर चुके हैं. लगातार इस्तीफों से भास्कर, भोपाल में सिटी डेस्क और सेंट्रल डेस्क खाली हो गया है.
पिछले ही हफ्ते भास्कर, भोपाल से डीएनई गोपाल स्वरूप बाजपेयी ने रिजाइन कर पत्रिका, भोपाल के साथ नई पारी की शुरुआत की. भोपाल भास्कर में लास्ट चार महीनों में न्यूजरूम से बीस लोग रिजाइन कर चुके हैं. बीस गए हैं तो इनकी जगह सिर्फ पांच आए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी जाने की तैयारी कर रहे हैं. न्यूजरूम खाली होने से वहां काम कर रहे लोगों पर काम का बोझ कापी बढ़ गया है. सबके वीकली आफ कैंसल कर दिए गए हैं. अखबार किसी तरह से निकल रहा है. कहा जा रहा है कि रेजीडेंट एडिटर का रवैया ऐसा है कि लोग यहां से चले जा रहे हैं… चार महीनों में जिन कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है, उनके नाम इस प्रकार हैं.. Gopal bajpai DNE, Shatrughan Gupta Chief sub editor, Rohit Verma sub editor, Atul Tiwari, Sr Sub editor, Sachin Gupta Sr sub editor, Sudhir Kumar chief sub editor, Sandhydeep sub editor,Abhishek Dubey reporter, Ramyash kevat reporter, Prashan Sharma reporter, Amit pathe sr reporter, Brijendra verma reporter Rajeev Agnihotri Dne, Satish Aeliya principal corrosepondent, rajesh dubey special correspondent.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.





