Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

शैलेंद्र मणि के झटके से निपटने को जागरण तैयार, कई के इंटरव्‍यू होने की खबर

गोरखपुर में शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के दैनिक जागरण से इस्‍तीफा देने के बाद जागरण संभावित खतरों से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है. खबर है कि शैलेंद्र मणि के तेवरों को देखते हुए जागरण प्रबंधन भी मान चुका है कि कई लोग अखबार का साथ छोड़ सकते हैं. इसलिए जागरण प्रबंधन भी अंदरखाने डैमेज कंट्रोल को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रहा है. अंदर ही अंदर कई लोगों के इंटरव्‍यू भी लिए जा चुके हैं.

गोरखपुर में शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के दैनिक जागरण से इस्‍तीफा देने के बाद जागरण संभावित खतरों से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है. खबर है कि शैलेंद्र मणि के तेवरों को देखते हुए जागरण प्रबंधन भी मान चुका है कि कई लोग अखबार का साथ छोड़ सकते हैं. इसलिए जागरण प्रबंधन भी अंदरखाने डैमेज कंट्रोल को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रहा है. अंदर ही अंदर कई लोगों के इंटरव्‍यू भी लिए जा चुके हैं.

दो दिन पहले जागरण प्रबंधन की मीटिंग में सारी संभावनाओं पर विचार किया गया है. संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी प्‍लानिंग तैयार कर ली गई है. खबर है कि जागरण प्रबंधन अपनी सारी कवायद सात जनवरी के बाद करेगा क्‍योंकि माना जा रहा है कि सारा परिदृश्‍य सात को सेलरी आने के बाद ही स्‍पष्‍ट होगी. दूसरी तरफ खबर है कि कई शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के कई नजदीकी जनसंदेश टाइम्‍स जाने को तैयार बैठे हुए हैं. उन्‍हें भी बस सेलरी आने का इंतजार है.

दोनों अखबारों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह लगभग साफ हो चुका है कि कौन-कौन लोग जनसंदेश टाइम्‍स जा सकते हैं. जागरण से जाने वाले जिन नामों को लेकर अटकलें और चर्चाएं चल रही हैं उसमें विजय उपाध्‍याय, अशोक चौधरी, जितेंद्र मिश्रा, संजय मिश्रा, मयंक श्रीवास्‍तव, अभिषेक सिंह, अनुराग तिवारी, घनश्‍याम चतुर्वेदी, शैलेंद्र शुक्‍ला, अभिनव चतुर्वेदी हैं. हालांकि इनमें से कौन जाएगा और कौन नहीं जाएगा यह स्थिति सात को सेलरी आने के बाद ही स्‍पष्‍ट हो पाएगी.

सूत्रों का कहना है कि जनसंदेश टाइम्‍स के लांचिंग की तिथि 15 जनवरी फाइनल कर दी गई है. इस अखबार की प्रिंटिंग सहारा के प्रेस से होगी. जागरण कार्यालय के पास स्थित गोकुल अतिथि भवन में जनसंदेश टाइम्‍स का आफिस बनाए जाने की तैयारी हो चुकी है. वैसे शैलेंद्र मणि ने जिलों में जागरण को झटका देने की पूरी कर रखी है. जागरण के तमाम प्रयासों के बाद भी जिलों में तत्‍काल डैमेज कंट्रोल कर पाना कितना आसान या मुश्किल होगा यह यह अनुमान लगा पाना अभी संभव नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...