आगरा से प्रकाशित पुष्पांजलि बिल्डर समूह का अख़बार 'पुष्प सवेरा' अब पैक अप करने की जुगत में है. बताया जा रहा है कि कास्ट कटिंग के नाम पर सिर्फ अब कांटेक्ट बेस पत्रकारों को ही लगाया जाएगा जिन्हें खबरों के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसका कारण यहाँ आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया बताया जा रहा है.
इस बात के प्रकाश में आने के बाद पुष्प सवेरा में हड़कम्प मचा हुआ है. बताया गया है कि लोग नए ठिकाने तलाश रहे हैं. ज्ञात हो कि पुष्पांजलि समूह का आगरा के दैनिक जागरण व हिंदुस्तान अखबार से तगड़ा विवाद है. बताया गया है कि पुष्प सवेरा अखबार इन दोनों बड़े अखबारों को सबक सिखाने के उद्देश्य से निकाला गया जिसे अब समेटा जा रहा है और खर्च कम किया जा रहा है.
एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपरोक्त तथ्यों में कोई कमी-बेसी नजर आए तो भड़ास को [email protected] पर मेल करके सूचित करें.





