भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को हैं. चुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस के नेता बड़े बड़े बयान देने लगे हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सेवानिवृत्त आयुक्त और कांग्रेस नेता ने यह खुलासा किया था कि चुनाव में दो करोड़ रुपये देने होते हैं, तभी चुनाव लड़ सकते हैं.
सीहोर से ही बीजेपी की नेता ने एक विवदित बयान दे दिया है. एक कार्यक्रम में आईं बीजेपी की नेता डॉ सुधा मलैया से जब यह पूछ गया कि मुज़फ्फरनगर दंगों पर आप क्या बोलेंगी? तो सवाल के जवाब में उन्होंने मीडिया पर ही गुस्सा निकाल दिया.
उन्होंने कहा : दंगा शुरू क्यों हुआ? यह मीडिया को क्यों नहीं दिखता है? जब पंचायत बुलाई तो मुस्लिमों ने सीधे सीधे गोलियां चलाईं. क्या हिन्दू सिर्फ मरने के लिए है? उन्होंने और क्या क्या कहा, इस वीडियो को देखकर जान सकते हैं. क्लिक करें…
https://www.youtube.com/watch?v=n2bPqhAKgyY
इस वीडियो को भी देख सकते हैं…
भास्कर वालों की दिवाली पार्टी में एक पत्रकार ने महिला का रूप धरा और गुत्थी की एक्टिंग की…





