दिवाली के मौके पर सभी संस्थानों में सेलीब्रेशन होता है पर भास्कर.कॉम अपने खुलेपन के कारण इसे काफी शानदार और मजेदार तरीके से सेलीब्रेट करता है। दफ्तर में कोशिश की जाती है कि गूगल के दफ्तर सा खुला माहौल कर्मचारियों को मिले. और, सही मायनों में कर्मचारियों को इतना खुला माहौल उपलब्ध कराने वाला मीडिया ऑफिस शायद ही कोई दूसरा होगा। इस वीडियो में मनमोहक डांस करने वाली लड़की असल मायनों में मन से लड़की है लेकिन तन से एक लड़का।
दैनिक भास्कर की अंग्रेजी बेवसाइट डेली भास्कर डॉट कॉम में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अक्षय कौशल झारखंड से देश की राजधानी में आकर काम करने वाले पत्रकारों के बीच भले ही जाने न जाते हों लेकिन वह अपने ऑफिस की शान हैं। महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय अक्षय अक्सर भास्कर में ऐसे मनमोहक कार्यक्रमों से वाहवाही लूटते रहते हैं। ऑफिस में उन्हें लेकर दुविधा बनी रहती है और वह इन दुविधाओं का पूरी तरह से मजे लेते हैं।
ठीक वैसे ही जैसे बिग बॉस के घर में रहने वाली सॉरी वाले आनंद कुमार उर्फ एंडी लेते हैं। अक्षय को भास्कर में उनके चाहने वालों और विरोधियों की ओर से इवेंट में मोस्ट फैशनेबल, सेक्सिएस्ट पर्सन इन द ऑफिस, सबसे बड़े स्त्रैण (फेमिनिन करेक्टर) किरदार जैसे कई अवार्ड मिले हैं। अक्षय ने लड़की का वेश धर के कामेडी विथ कपिल वाली गुत्थी का शानदार अभिनय किया है। देखें वीडियो… क्लिक करें इस यूट्यूब लिंक पर…
http://www.youtube.com/watch?v=nhYffgPsuZA
एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपरोक्त कहानी के तथ्यों में कोई कमी-बेसी नजर आए तो भड़ास को [email protected] पर मेल करके सूचित करें.





