Kumar Sauvir : पहले मधुमिता-बाज अमरमणि त्रिपाठी जी, फिर हैदराबाद के राजभवन-बाज नारायण दत्त त्रिपाठी जी, फिर यूपी के चूजा-बाज मंत्री रामबाबू यादव जी, फिर एमपी के नौकरबाज राघवजी। और अब ताजा खबर आयी है दक्षिण से जहां फिल्म अभिनेत्री श्वेता मेनन-बाज कांग्रेस के सांसद एन पीताम्बर कुरूप जी ऐसा बेहूदा लफड़-झपड़ में आ गये हैं।
यह नमूना भर है, जमीनी हालात वाकई बेहद शर्मनाक है। समझ में नहीं आता है कि कब्र की ओर बढते हमारे देश के ऐसे नेतागण आखिरकार किस चक्की का आटा और किस कोल्हू का तेल लगाते हैं।
मलयाली फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता मेनन ने कांग्रेस के 71 बरस के सांसद एन पीतांबर कुरूप को माफ कर दिया है। चंद घंटों पहले पुलिस में कराये गये दर्ज कराये गये अपने मुकदमे को वापस करते हुए श्वेता ने कहा है कि कुरूप ने अपनी हरकतों पर माफी मांगी और मैंने कुरूप माफ कर दिया है।
कुछ महीनों पहले प्रतापगढ़ क्षेत्र से लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी और पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह ने शराब के नशे में एक युवती से बदतमीजी की थी, पुलिस ने उन्हें शाहजहांपुर स्टेशन पर उतार लिया था। लेकिन आनन-फानन प्रदेश सरकार का डंडा चला और सीएन सिंह बिना किसी खरोंच के लखनऊ रवाना हो गये। उनके खिलाफ शिकायत करने वाली युवती तो अपनी अर्जी अपने हाथों में थामे मुंह बाये टापती ही रह गयी।
यूपी के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर के फेसबुक वॉल से.





