Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अरे, यह दाढ़ी-मूंछों वाला हीरो, भारी आवाज वाली गायिका.!

यह कैसी फिल्म है, इसके हीरो के दाढ़ी-मूछें हैं, कोई नई-अंजान नायिका और भारी-भरकम आवाज वाली अपिरिचत गायिका। 1983 की सर्दियों में सुभाष घई की फिल्म हीरो का गाना गली-गली में गूंजता था। तू मेरा जानू है, तू मेरा दिलबर है, लंबी जुदाई… चार दिनों का… प्यार ओ रब्बा.. जैसे गाने हर तरफ छाए थे। लोग फिल्म का नाम जानने को उत्सुक रहते थे। तब जमाना लाउडस्पीकर व बड़े-बड़े रिकार्डों का था। जैसे ही लोगों की निगाह फिल्म हीरो के रिकार्ड कवर पर जाती, लोग चौंक कर कुछ इसी प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त करते थे। क्योंकि उस दौर में लोग दाढ़ी-मूछ वाले रफ-टफ होरी की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। हीरो मतलब चिकना-चुपड़ा, क्लीन शेव। हीरोइन मीनाक्षी शेषाद्री जिससे लोग पूरी तरह से अंजान थे।

सबसे बड़ी बात थी, इस फिल्म के चर्चित गीत, लंबी जुदाई की गायिका रेशमा का परिचय। तब हिंदी फिल्मों में नए प्रयोग कम ही होते थे। फिल्म के लीड रोल के साथ गीत-संगीत में नए चेहरों को मौका देने का मतलब भारी जोखिम उठाना था। सुरीली व मधुर आवाज की जगह भारी-भरकम आवाज से गाये गीत की लोकप्रियता हासिल होने की उम्मीद भी कम ही थी। बहरहाल फिल्म हीरो में रेशमा की गीत सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। लोगों को जब पता चला कि इस गाने की गायिका कोई पाकिस्तानी है, तो लोग चौंक उठे। क्योंकि उस दौर के लिए यह भी बिल्कुल नया ट्रेंड था, कि किसी भारतीय हिंदी फिल्म का गाना कोई पाकिस्तानी या विदेशी कलाकार गाये. बहरहाल गाने की तरह ही फिल्म हीरो भी जबरदस्त हिट रही। इसके जरिये हिंदी सिने जगत को जैकी श्राफ और मीनाक्षी शेषाद्री के रूप में दो नए नायक-नायिका मिले। और रेशमा के तौर पर एक नई गायिका भी। जो पाकिस्तान की होते हुए भी हिदी फिल्म प्रेमियों के लिए अपने बीच की सी थी।
 
फिल्म हीरो में सबसे ज्यादा प्रभाव रेशमा के बैंक ग्राउंड में बजने वाले गीत लंबी जुदाई ने ही छोड़ा था। एक तरह से यह गीत भारतीय समाज में जुदाई या यों कहें विरह का प्रतीक बन गया। हीरो के बाद दमादम मस्त कलंदर जैसे गाने की लोकप्रियता ने भी लोगों को चौंकाया कि आखिर इसकी गायिका कौन है। रेशमा का नाम उभरने पर लोगों को आश्चर्य होता कि कोई विदेशी राजस्थानी लोकगीत का उच्चारण इतने अच्छे तरीके से कर सकती है। तभी लोगों को पता चला कि रेशमा वास्तव में मूल रूप से राजस्थानी पृष्ठभूमि की ही हैं। देश विभाजन के बाद रेशमा का परिवार पाकिस्तान में बस गया। रेशमा का जीवन वृत्तांत इस बात का उदाहरण है कि कला व संगीत को सीमा में बांध कर नहीं रखा जा सकता। 
 
लेखक तारकेश कुमार ओझा दैनिक जागरण, कोलकाता से जुड़े हैं. इनसे संपर्क 09434453934 पर किया जा सकता है.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...