दो सूचनाएं हैं. सूत्रों से मिली खबर के अनुसार प्रणय यादव का टीवी9, मुंबई से नाता टूट चुका है और वो दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं. ये नहीं पता चला है कि वे दिल्ली में किसी नए न्यूज चैनल के साथ जुड़ रहे हैं या फिलहाल आराम फरमाने के मूड में हैं. प्रणय कई न्यूज चैनलों में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं.
एक अन्य सूचना के मुताबिक महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सुशांत घाटे ने न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन कर लिया है. घाटे सहारा समय समेत कई चैनलों में कार्य कर चुके हैं. कुछ लोगों ने भड़ास को मेल भेज कर सूचित किया है कि सुशांत घाटे पर अतीत में कई तरह के आरोप लग चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






