खबर है कि टाइम्स नाऊ न्यूज चैनल से हटाए गए बोरिया मजूमदार को अरुण पुरी ने अपने यहां रख लिया है. उन्हें इंडिया टुडे ग्रुप में कंसल्टिंग एडिटर (स्पोर्ट्स) बनाया गया है. इस बारे में जारी इनटरनल मेल में कहा गया है कि बोरिया मजूमदार हेडलाइंस टुडे के साथ जुड़कर काम करेंगे और अपनी दक्षता से पूरे ग्रुप को लाभान्वित करेंगे. मजूमदार ने आक्सफोर्ड से स्पोर्ट्स में डाक्टोरल डिग्री ली है. उनके नाम कई तरह के एवार्ड और फेलोशिप हैं.
मीडिया क्षेत्र से जुड़ी सूचनाएं, खबरें, जानकारियां, रिपोर्ट, टिप्पणी, विश्लेषण भड़ास तक पहुंचाने के लिए आप [email protected] पर मेल कर दें. मेल भेजने वाले के नाम पहचान का खुलासा कतई नहीं किया जाएगा.






